वृंदावन, 7 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में एक दर्दनाक हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। घटना चैतन्य विहार-2 स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम की बताई गई है।मंगलवार रात करीब 10 बजे छात्र करीब 12 फीट गहरी पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। इसी दौरान वे कथित तौर पर टंकी में जमा जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
पुलिस के मुताबिक टंकी से दुर्गंध आने के बाद एक छात्र सबसे पहले अंदर गया। जब वह बाहर नहीं आया तो चार अन्य छात्र उसे बचाने के लिए अंदर चले गए। इसके बाद वे भी बेहोश हो गए।
गुरुकुल में मौजूद लोगों ने सभी छात्रों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान मनु कटारे, विष्णु शर्मा, आर्यन पांडे और देवांश शर्मा के रूप में हुई है। पांचवें छात्र रुद्राक्ष का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, AI से एडिट तस्वीर शेयर करने का है आरोप
कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की धमकी
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब बाबा ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में देंगे दर्शन