October 29, 2026

चक्रवात अर्नब से आंध्र-ओडिशा में 5 लोगों की मौत, 15 राज्यों में असर

चक्रवात

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई इलाकों में पेड़ गिर गए और पुल-सड़कें टूट गईं।

चक्रवात का असर मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में दिख रहा है। यहां बुधवार रात से बारिश हो रही है जो अगले दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के 12 और ओडिशा के 16 जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे।

ओडिशा में करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गजपति जिले में लगातार बारिश के कारण बालीबाड़ा घाटी रोड पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी का हिस्सा ढहने और तीन पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई जिससे छह गांवों का संपर्क टूट गया।

चक्रवात अर्नब मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।

ये भी देखें: Punjab Politics: गुरप्रीत सिंह सेखों हजारों समर्थकों के साथ AAP में शामिल