जयपुर,10 जून: राजस्थान के टोंक जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। टोंक जिले में मंगलवार को बनास नदी में आठ लोग डूब गए। टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि तीन अन्य को बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के 11 लोगों का एक समूह नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी वे गहरे पानी में चले गए।
जयपुर से दोस्त पिकनिक मनाने आये थे।
पुलिस ने आगे बताया कि सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से आठ को मृत घोषित कर दिया और तीन को बचा लिया गया। एसपी ने कहा है कि यह पता नहीं चल पाया है कि वे गहरे पानी में कैसे गिरे। उन्होंने बताया कि मृतक जयपुर के रहने वाले थे और वहां से पिकनिक मनाने टोंक आए थे।
यह भी देखें :मेडिकल कॉलेज में आपत्तिजनक पोस्ट पर स्कूल द्वारा छात्रों पर सख्त कार्रवाई

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज