जालंधर, 9 जुलाई : असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जन सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर भर में विभिन्न स्थानों पर 80 हाई-टेक नाके लगाए। इस शहर सीलिंग अभियान की कमान स्वयं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने संभाली। पुलिस ने इन नाकों पर 16 वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में कुल 378 पुलिस कर्मियों को तैनात किया ताकि अभियान को व्यवस्थित तरीके से चलाया जा सके।
इस अभियान के दौरान 635 दोपहिया और 471 चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 122 वाहनों के चालान काटे गए और 8 वाहन जब्त किए गए।
शहर सीलिंग अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर 30 शिफ्टिंग नाके लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी 16 राजपत्रित अधिकारी स्वयं कर रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
पुलिस आयुक्त ने स्वयं कई नाकों का निरीक्षण किया और वाहनों की चल रही जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता न किया जाए और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
More Stories
अमेरिकी सेना में सिखों के दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन
फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर हादसा: मां की अस्थियां ले जाते समय बेटे की मौत
मुख्य मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा