फिरोजपुर, 16 अगस्त 2026: पंजाब में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोह फिरोजपुर में आयोजित हुआ। जिला स्तर पर विभिन्न मंत्रियों और अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस दौरान असहज स्थिति पैदा हो गई। जैसे ही मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींची, झंडा ऊपर पहुंचकर डंडे में अटक गया। झंडा खुल नहीं सका, जिससे तिरंगा फहराने की रस्म बीच में रुक गई।
कुछ समय तक झंडे को खोलने का प्रयास किया गया। मौके पर अधिकारी और अन्य लोग स्थिति संभालने में जुटे रहे। झंडा न खुलने के कारण कुछ देर के लिए असहज माहौल बना रहा। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी देखें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बीएसएफ डीआईजी ने जवानों को किया सम्मानित

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला