चंडीगढ़, 4 अक्तूबर : 11 मई (आईएएनएस) भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एजीएमयूटी कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश प्रसाद को जम्मू-कश्मीर से स्थानांतरित कर चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, 2003 बैच के अधिकारी अंकुर गर्ग को अरुणाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली (डीएनएचएंडडीडी) में प्रशासक के सलाहकार के पद पर तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय के निदेशक (एस) अनीश मुरलीधरन द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह भी देखें : तरनतारन उपचुनाव; AAP ने हरमीत संधू को उम्मीदवार घोषित किया

More Stories
चंडीगढ़ में बिजली संबंधी सेवाओं के लिए समय सीमा तय, अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई
AAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से तापमान में गिरावट, पठानकोट में येलो अलर्ट