चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामलों में भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कनाडा ने 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.62 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है।
यह इनाम उसे पकड़वाने में मदद करने या उसकी पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा। भारत से फरार गोल्डी कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में भी अब टॉप पर है।
कनाडा के बीओएलओ प्रोग्राम ने गुरुवार को उस पर इनाम का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पुलिस के साथ मिलकर फरार अपराधियों को पकड़ने में मदद करता है। इनाम की घोषणा ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भी गोल्डी को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है।
कनाडा की विनिपेग पुलिस सुखदूल सिंह गिल की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ उर्फ सतिंदरजीत सिंह की तलाश में है। सुखदूल की 20 सितंबर 2023 को हैजेल्टन ड्राइव के 200 ब्लॉक में स्थित एक घर में हत्या कर दी गई थी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
किसानों को पूछना चाहिए कि 2007 से 2017 तक मंडी बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए लखोवाल ने उनके लिए क्या किया- बलतेज पन्नू
बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा अर्जी पर आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई
महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर और 1,000 रुपए मासिक सहायता, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त बिजली के लाभ जारी रहेंगे- CM भगवंत मान