October 18, 2026

अकाली दल को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा भाजपा में शामिल

अकाली दल को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता...

चंडीगढ़, 13 अक्तूबर : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत हो गई है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। जगदीप सिंह चीमा के भाजपा में शामिल होने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद थे।

यह भी देखें : पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर