चंडीगढ़, 13 अक्तूबर : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत हो गई है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। जगदीप सिंह चीमा के भाजपा में शामिल होने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद थे।
यह भी देखें : पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

More Stories
खन्ना पुलिस ने चंडीगढ़ फ्लैट 45 लाख रुपए की ठगी मामले में प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया
गुलजार सुसाइड केस में कांग्रेस का मार्च, चंडीगढ़ पुलिस ने सचिन पायलट को हिरासत में लिया
मनीमाजरा में बनेगा नया इंटीग्रेटेड बस टर्मिनस, 5 राज्यों की बसों का होगा नया ठिकाना