चंडीगढ़, 14 अक्तूबर : हरियाणा के चंडीगढ़ में एक आईपीएस अधिकारी की मौत ने प्रशासनिक ताने-बाने को हिलाकर रख दिया है। वाई. पूरन सिंह आत्महत्या मामले की जाँच अब व्यवस्था बनाम विवेक, सत्ता बनाम सत्य की लड़ाई बन गई है। सोमवार देर रात राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया को पहले ही पद से हटा दिया गया है।
डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद, उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह इससे पहले हरियाणा पुलिस में हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
यह भी देखें : डांसर सपना चौधरी के शो में हंगामा! सरेआम गोली मारने की धमकी मिली

More Stories
दीपावली पर पटाखों से पंजाब की हवा बनी जहर, वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर
समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की गईं- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, तापमान में 1.5 डिग्री की कमी