चंडीगढ़/जालंधर, 15 अक्तूबर : पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब सरकार राज्य को बाढ़ की विभीषिका से हमेशा के लिए बचाने के लिए बेहद गंभीर है। इसीलिए जहाँ रावी और सतलुज नदियों की सफाई करके उन्हें गहरा और चौड़ा करने का प्रस्ताव है, वहीं ब्यास नदी की सफाई के लिए भी केंद्र सरकार से मंज़ूरी मांगी गई है।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और इस वर्ष 2025 में आने वाली बाढ़ से पंजाब और यहां के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब को इससे पहले भी कई बार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है। राज्य को बाढ़ जैसी स्थितियों से स्थायी रूप से बचाने के लिए नदियों की सफाई (डिसिल्टिंग) करवाना आज एक बड़ी जरूरत है। रावी और सतलुज नदियों की सफाई और उन्हें गहरा व चौड़ा करने का काम पंजाब सरकार के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि ब्यास को केंद्र सरकार ने रामसर साइट घोषित किया है, जिसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य से गुज़रने वाली ब्यास नदी के 28 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है जहाँ सफ़ाई की तत्काल आवश्यकता है। अगर इन तीन नदियों की सफ़ाई हो जाए, तो पंजाब भविष्य में बाढ़ की विभीषिका से बच सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह नदियों की सफ़ाई के लिए पंजाब सरकार को अधिकतम सहायता प्रदान करे।
यह भी देखें : अस्पतालों का समय बदला, कल से इस समय उपलब्ध होंगे डॉक्टर

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस