चंडीगढ़, 16 अक्टूबर : मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत के रूप में 6.3 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की है। 12 कैबिनेट मंत्रियों ने आज “मिशन पुनर्वास” के तहत सरकार के वादे को पूरा करते हुए राज्य भर के प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे। उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने अजनाला से 631 परिवारों को 5.70 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित करके इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की थी।
मान सरकार ने 45 दिनों के लक्ष्य से पहले ही फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपये तक की राशि और पशुओं के नुकसान के लिए उचित वित्तीय सहायता प्रदान की है।
पीड़ितों को राहत राशि के चेक वितरित किए
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा करवाई गई है। विशेष गिरदावरी टीमों ने लगभग हर बाढ़ प्रभावित परिवार को कवर किया है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी हलके के आठ बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वीकृति पत्र सौंपकर संगरूर में मुआवजा वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि संगरूर जिले के बाढ़ पीड़ितों को कुल 3.50 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जिला एस.ए.एस. नगर की बनूर उप-तहसील के गांव रामपुर कलां और डेरा बस्सी तहसील के गांव सरसीणी के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित करने की शुरुआत की। मंत्री ने लगभग 80 परिवारों को 66 लाख रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र सौंपे। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों को फसलों और घरों के नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।
इसके बाद डॉ. बलजीत कौर ने मलोट हलके के बाढ़ प्रभावित गांव लकड़वाला, थेहड़ी और शेरगढ़ के निवासियों को 16.88 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया। उन्होंने कहा कि भले ही मलोट में बाढ़ नहीं आई थी, लेकिन कुछ इलाकों में फसलों और संपत्ति को नुकसान हुआ था।
यह भी देखें : राज्यसभा चुनाव: राजिंदर गुप्ता बने राज्यसभा सदस्य
More Stories
विजीलेंस ब्यूरो ने वसीका नवीस को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
पंजाब के सरकारी स्कूलों को 98 करोड़ रुपये की लागत से इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनलों से किया जाएगा सुसज्जित
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली