नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : दिवाली पर भारत में बड़े हमले की योजना बना रहे थे आतंकी। सुरक्षा बलों की सतर्कता ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने दिवाली से पहले तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हेफ इलाके में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता चला। सुरक्षा बलों ने इसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
पुलिस और सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान इलाके की गहन तलाशी के बाद समाप्त हो गया। कुछ ही देर बाद सामान्य यातायात बहाल हो गया। कश्मीर पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोटक लगाने की कोशिश के पीछे किसका हाथ था, इसका पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है।
कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि समय पर पता लगाने से दिवाली के शुभ अवसर पर जान-माल का संभावित नुकसान टल गया। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी विध्वंसकारी गतिविधि को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल इलाके में हाई अलर्ट पर हैं।
यह भी देखें : दिवाली पर आज भी यहां खुले रहेंगे बैंक, क्या आपका शहर शामिल नहीं?

More Stories
कोयला खदान में विस्फोट; 16 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत; एक घायल
कांग्रेस के युवराज ने केंद्रीय मंत्री को ग़द्दार कहा, सिखों का अपमान: पीएम मोदी