वाशिंगटन, 22 अक्तूबर : डेमोक्रेटिक मेयर पद के उम्मीदवार ममदानी ने शुक्रवार को एक मस्जिद में प्रचार किया, जहाँ उन्होंने इमाम वहाज के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी पर एक इस्लामी चरमपंथी के करीबी होने का आरोप लगाया है।
दरअसल, ममदानी को 18 अक्टूबर को ब्रुकलिन के इमाम सिराज वहाज के साथ फोटो खिंचवाते और हंसते हुए देखा गया था। वहाज पर 1993 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बम विस्फोट की साजिश रचने और मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने का आरोप है।
फोटो वायरल होने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपदा हो रही है। यह शर्म की बात है कि सिराज वहाज जैसा व्यक्ति ममदानी का समर्थन कर रहा है, जिसने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ा दिया।”
यह भी देखें : अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया दुर्लभ खनिजों पर 8.5 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर

More Stories
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं
अमेरिकी अदालत ने गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज किया
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, सात एयरपोर्ट पर काम बंद