November 20, 2025

मुख्यमंत्री मान ने सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री मान ने सीवरेज और जल आपूर्ति...

श्री मुक्तसर साहिब, 3 नवंबर : ऐतिहासिक नगर श्री मुक्तसर साहिब के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शहर में 138 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत वाले सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। यहां के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 138.82 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों में नए सीवरेज सिस्टम के लिए 90 करोड़ 68 लाख रुपए जबकि जल आपूर्ति के प्रोजेक्टों के लिए 48 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

₹138.82 करोड़ के प्रोजेक्ट्स

उन्होंने कहा कि इस शहर में 31 हजार घर हैं और इन प्रोजेक्टों के पूरा होने पर एक लाख 58 हजार लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को पीने के साफ पानी और सीवरेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐतिहासिक शहर में 30 सालों बाद नया सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों की शुरुआत की जा रही है लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछले समय में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री इस जिले से बनते रहे हैं लेकिन इस शहर को बुरी तरह नजरअंदाज किया गया। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि परमात्मा ने इस ऐतिहासिक शहर में बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत करने का सौभाग्य बख्शा है।”

प्रोजेक्टों से डेढ़ लाख आबादी को मिलेगा लाभ

शहर की सीवरेज और जल आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर का सीवरेज सिस्टम अपनी आयु पूरी कर चुका है और शहर में सीवरेज ब्लॉक होने की बहुत बड़ी समस्या है। कई नई आबादियां सीवरेज की सुविधा से वंचित हैं। नए प्रोजेक्टों से श्री दरबार साहिब के आस-पास के इलाके और अन्य जगहों पर सीवरेज और जल आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि कोटकपूरा रोड मेन जल घर और अबोहर रोड जल घर पर दो नंबर पानी की ऊंची टंकियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान खोदी जाने वाली विभिन्न विभागों की मुख्य सड़कें और नगर कौंसिल की गलियां की पुनर्निर्माण के लिए इसी प्रोजेक्ट के तहत 17 करोड़ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को दोनों प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के आदेश दिए।

पंजाब को नशों की दलदल में धकेलने वाली पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को प्रदेश के माथे से नशों का कलंक हटाने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ जैसी मुहिम चलानी पड़ रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों ने नशा तस्करों पर नकेल नहीं कसी जिसके कारण हजारों नौजवान मौत के मुंह में चले गए। अब हम नशा तस्करों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जबकि पारंपरिक पार्टियां संरक्षण देती थी।”

यह भी देखें : बिजली मंत्रालय की चेतावनी : बिजली वितरण कंपनीयों का निजीकरण करो या घाटा पुरा करें