चंडीगढ़, 15 नवम्बर : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे चंडीगढ़ में सर्दी का आगमन उम्मीद से पहले हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाएं लोगों को कंपकपा रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में शीतलहर और तेज़ होगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी पर सीधा असर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर चंडीगढ़ और आसपास के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।
सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित की संख्या बढ़ रही है
बढ़ती ठंड के साथ अस्पतालों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में अचानक गिरावट से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
वे सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और बहुत ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और सांस की समस्या वाले लोगों को खास ध्यान रखने की ज़रूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि हवा की गति बढ़ने से अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
यह भी देखें : हीरो होमज प्राजैक्ट के डायरैक्टर सुनील कांत मुंजाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

More Stories
पंजाब विधान सभा स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू को शपथ दिलाई
राज्यपाल ने श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा के विशेष सत्र को मंजूरी दी
विधानसभा में मॉक सत्र के लिए विद्यार्थियों को दी ट्रेनिंग : स्पीकर