श्रीनगर, 17 नवम्बर : आतंकी मॉड्यूल मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद काजीगुंड स्थित अपने घर में खुद को आग लगाने वाले श्रीनगर के ड्राई फ्रूट व्यापारी बिलाल अहमद वानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वानी को पहले अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि वानी ने आधी रात के आसपास दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था
पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए वानी और उसके बेटे जसीर बिलाल को हिरासत में लिया था। बिलाल को पुलिस ने रिहा कर दिया था, जबकि जसीर बिलाल पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में था। ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले में, वानी के पड़ोसी बताए जा रहे डॉ. मुजफ्फर राठेर का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। मुजफ्फर फिलहाल अफगानिस्तान में है, जबकि उसके छोटे भाई डॉ. आदिल राठेर को 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।
यह भी देखें : एस.सी. आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सी.जे.आई. गवई के ब्यान से घमासान

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात