चंडीगढ़, 30 नवम्बर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में 44920 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी और इस पर 16209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
ठेकेदारों को चेतावनी नहीं तो टेंडर रद्द
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अक्टूबर में राज्य में 19373 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया था, जबकि 25547 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सड़कें बना रहे ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सड़क निर्माण में सामग्री का सही इस्तेमाल करें, अगर कोई सामग्री का सही इस्तेमाल नहीं करता है तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भी सख्त लहजे में कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गोली चलाकर राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। राज्य के लोगों की हत्या करने वालों को उनकी मांओं के पास घर लौटने नहीं दिया जाएगा।
यह भी देखें : रात भर चली सुनवाई के बाद अकाली नेता कंचनप्रीत कौर हुई रिहा

More Stories
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन से CBI की दूसरी बार पूछताछ, 50 सवाल पूछे
खन्ना पुलिस ने चंडीगढ़ फ्लैट 45 लाख रुपए की ठगी मामले में प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया
गुलजार सुसाइड केस में कांग्रेस का मार्च, चंडीगढ़ पुलिस ने सचिन पायलट को हिरासत में लिया