वाशिंगटन, 13 दिसम्बर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत, रूस, चीन और जापान को मिलाकर एक नया कोर फाइव (सी-5) समूह बनाने पर विचार कर रहे हैं। यह मंच ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) देशों की जगह लेगा। जी-7 अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, इटली और जापान जैसे समृद्ध और लोकतांत्रिक देशों का एक मंच है। हालांकि, ट्रंप की इच्छा शक्तिशाली देशों के लिए एक नया मंच बनाने की है।
हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, सी-5 का नया विचार वास्तव में राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के एक लंबे मसौदे में लिखा गया था। यह मसौदा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस समूह के गठन का उद्देश्य एक नया मंच तैयार करना है जिसमें केवल वही देश शामिल हों जो महाशक्तिशाली हैं, चाहे वे लोकतांत्रिक हों या नहीं और चाहे वे जी-7 जैसे क्लब की शर्तों को पूरा करते हों या नहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कोर फाइव’ या सी-5 में अमेरिका, चीन, रूस, भारत और जापान शामिल होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि सी-5 योजना ट्रंप की सोच के अनुरूप है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर प्रतिद्वंद्वी देशों से सीधे तौर पर निपटने की कोशिश करते रहे हैं।
यह भी देखें : ब्रैम्पटन प्लाजा में गोलीबारी के आरोप में तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
ट्रम्प ने रूस तेल खरीददारों पर 100 % टैरिफ वाले बिल पर साइन किया, भारत के लिए मुश्किल बढ़ी
ट्रंप और टेक दिग्गजों ने एआई सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, AI का नाम बदलकर SI किया