क्रान्स मोंटाना, 1 जनवरी : स्विट्जरलैंड के मशहूर लक्ज़री स्की रिसॉर्ट शहर क्रान्स मोंटाना में गुरुवार तड़के एक बार में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्विस पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलिस कैंटन के पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया कि धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस और आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट के कारण की जांच की जा रही है और सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
यह भी देखें : ट्रंप के बाद चीन का नया दावा: भारत–पाक टकराव में निभाई मध्यस्थ की भूमिका

More Stories
ईरान खुद को विजेता घोषित करके युद्ध समाप्त करे : पूर्व विदेश मंत्री
ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पैम बॉंडी को पद से हटाया, टॉड ब्लांश को जिम्मेदारी
अमरीका के रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की तैयारी