चंडीगढ़ 10 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 11 जनवरी को पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे समराला में आयोजित होने वाले निरंकारी सम्मेलन में भाग लेंगे।निरंकारी सम्मेलन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समराला स्थित शिव मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके साथ ही वे गुरुद्वारा चरणकंवल साहिब में भी नतमस्तक होंगे।
राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से अहम दौरा
गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी कुछ दिन पहले भी पंजाब आए थे। उस दौरान उन्होंने पटियाला में भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलनी में शिरकत की थी। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री भगवंत मान को रेलवे इतिहास की जानकारी नहीं : रवनीत बिट्टू

More Stories
पंजाब में चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की देन: बलतेज पन्नू
5,358 लाभार्थियों को 395 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी : गुरमीत खुड्डियां
हरियाणा में नशा रोकने के लिए कड़े कदम, खेलों से युवाओं को जोड़ने की पहल