सीकर, 15 जनवरी : राजस्थान के सीकर जिले में एक ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार की सात महिलाओं की मौत हो गई। चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बीती शाम करीब 4 बजे जयपुर–बीकानेर हाईवे पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास हुआ। हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया।
मृतकों में मां, बेटी, बहू और देवरानी शामिल
कार में सवार सभी लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। मृतकों में मां, बेटी, बहू और देवरानी शामिल हैं। डीएसपी अरविंद कुमार जाट ने बताया कि फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में एक मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

More Stories
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग
दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- ‘सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण’
दुर्गा पूजा भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शुभेंदु अधिकारी, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा