लंदन, 17 जनवरी : लंदन में सैकड़ों लोग बिना पैंट पहने मेट्रो (ट्यूब) में सफर करते नजर आए। यह कोई गलती या अजीब संयोग नहीं था, बल्कि हर साल होने वाला एक मजेदार आयोजन था, जिसे ‘नो ट्राउज़र्स ट्यूब राइड’ (No Trousers Tube Ride) कहा जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के मौसम में लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।
कैसा था नज़ारा?
इस दौरान लोगों ने ऊपर से जैकेट, कोट और स्वेटर पहन रखे थे, लेकिन नीचे सिर्फ अंडरवियर ही पहना हुआ था। मेट्रो में यात्रा कर रहे अन्य यात्री यह नज़ारा देखकर हैरान भी हुए और हँसने लगे। कई पर्यटकों ने तो इन प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम के आयोजक डेव सेल्किर्क ने बताया, “आज की दुनिया में बहुत कुछ गलत और परेशान करने वाला हो रहा है। ऐसे समय में सिर्फ खुशी और मज़े के लिए कुछ करना अच्छा लगता है।”
कैसे होती है यह राइड?
यह अनोखा आयोजन पहली बार साल 2002 में न्यूयॉर्क में शुरू हुआ था। इसके बाद यह बर्लिन, प्राग और वॉशिंगटन डीसी जैसे कई शहरों में फैल गया। लंदन में इसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी। लंदन में इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग पहले चाइनाटाउन में इकट्ठा होते हैं। इसके बाद वे पिकाडिली सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन पहुंचते हैं और मेट्रो ट्रेन में सवार होते हैं। इस आयोजन में हर उम्र के लोग शामिल होते हैं।
एक वकील बेसिल लॉन्ग ने भी इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसके बारे में ऑनलाइन पढ़ा था और सोचा कि क्यों न कुछ अलग और मजेदार किया जाए।

More Stories
कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी प्रमुख पद से दिया इस्तीफा
ट्रंप का ईरान को संदेश, 60 दिनों में समझौता न हुआ तो होर्मुज स्ट्रेट में लगेगा टोल
पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं