कोच्चि/नई दिल्ली, 20 जनवरी : सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंगलवार को तीन राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में करीब 21 ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, ये छापे मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोटी से जुड़े ठिकानों पर मारे गए हैं। इसके अलावा त्रावणकोर देवासम बोर्ड (TDB) के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार से संबंधित परिसरों की भी तलाशी ली गई है। उन्नीकृष्णन पोटी के बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर भी ईडी की टीमें पहुंचीं।
केरल पुलिस की एफआईआर के बाद ईडी सक्रिय
ईडी ने हाल ही में केरल पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर का संज्ञान लेते हुए इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसके बाद ही एजेंसी ने यह सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। एसआईटी की जांच सबरीमाला मंदिर में ‘द्वारपालक’ (रक्षक देवता) की मूर्तियों पर लगी सोने जड़ी तांबे की प्लेटों और मंदिर के ‘श्रीकोविल’ (पवित्र गर्भगृह) के दरवाजों के फ्रेम से सोना चोरी होने से जुड़ी है। इस चोरी को लेकर पहले से ही केरल में आपराधिक जांच चल रही है।
ईडी की यह कार्रवाई अभी जारी है और एजेंसी को उम्मीद है कि छापेमारी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम दस्तावेज और सबूत हाथ लग सकते हैं।
यह भी देखें : भारत–यूएई दोस्ती के नए दौर की शुरुआत, 200 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

More Stories
ग्लोबल तनाव का असर, भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा
EPFO पेंशन : न्यूनतम पेंशन ₹7500 करने की मांग, 3 दिन प्रदर्शन करेंगे पेंशनर
रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप की छूट को लेकर भारत का जवाब