चंडीगढ़, 21 जनवरी : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब में चौथा वार्षिक धार्मिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व तथा नए वर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक समागम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सरूप सिंह जी के जत्थे द्वारा भावपूर्ण शब्द-कीर्तन किया गया।
श्री सुखमनी साहिब का पाठ और अरदास
समागम की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके उपरांत सरबत के भले के लिए अरदास की गई। श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और स. हरदीप सिंह मुंडियां विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं मीडिया इंचार्ज श्री बलतेज सिंह पन्नू, लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री रामवीर, आम राज प्रबंध विभाग की सचिव श्रीमती गौरी प्राशर जोशी, स्पेशल डीजीपी स. अमरदीप सिंह राय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों ने लिया भाग
धार्मिक समागम में पंजाब सिविल सचिवालय-1 व 2, सीआईएसएफ, पंजाब विधान सभा के अधिकारी-कर्मचारी, लोक संपर्क विभाग के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी तथा मीडिया कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभाग के समूह स्टाफ द्वारा स्वयं लंगर की सेवा की गई।
दस्तारों के लंगर ने बढ़ाई समागम की शोभा
इस धार्मिक समागम की विशेष आकर्षण दस्तारों का लंगर रहा। विभाग के पूर्व कर्मचारी एवं प्रवासी पंजाबी आलीशान नरूला द्वारा दस्तारों की विशेष सेवा निभाई गई। इस दौरान समूह स्टाफ ने रंग-बिरंगी दस्तारें सजा कर श्रद्धालुओं की सेवा की, जिससे समागम की गरिमा और भी बढ़ गई।
यह भी देखें : सेक्टर 39 में पुलिस मुठभेड़, तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

More Stories
पंजाब मंत्रिमंडल ने नई औद्योगिक नीति को दी मंजूरी
सरपंच हत्याकांड में 11 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार
चुनावी मोड में सरकार, एक रुपए तक सस्ती की बिजली दरें