मदुरई, 22 जनवरी : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वजन घटाने के खतरनाक नुस्खों ने एक और जान ले ली है। तमिलनाडु के मदुरई में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बोरेक्स खाने से मौत हो गई। छात्रा ने यह रसायन इंटरनेट मीडिया पर बताए गए तरीके के अनुसार वजन कम करने के लिए लिया था। पुलिस के अनुसार मृतका कलैयारसी प्रथम वर्ष की कॉलेज छात्रा थी और वजन घटाने के उपाय तलाश रही थी। इसी दौरान उसने यूट्यूब पर ‘बोरेक्स से चर्बी पिघलाएं और शरीर पतला करें’ शीर्षक वाला एक वीडियो देखा। वीडियो से प्रभावित होकर उसने मेडिकल स्टोर से बोरेक्स खरीद लिया और उसका सेवन कर लिया।
सेवन के बाद बिगड़ी तबीयत
बोरेक्स खाने के कुछ ही समय बाद छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और हालत तेजी से गंभीर होती चली गई।
अस्पताल ले जाते समय हालत गंभीर
शाम के समय छात्रा को पेट में तेज दर्द और मल में खून आने की शिकायत के साथ गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर फैल रहे ऐसे खतरनाक ट्रेंड्स को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। यह घटना एक बार फिर इंटरनेट पर बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खों की गंभीर खतरे को उजागर करती है।
यह भी देखें : अहमदाबाद हादसे पर रिपोर्ट में खुलासा, पहले भी कई बार खराब हो चुका था विमान

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार