February 12, 2026

कैनेडा में लडक़ी ने मां, भाई सहित 6 विद्यार्थियों को मारी गोली

कैनेडा में लडक़ी ने मां, भाई सहित...

वैनकूवर, 12 फरवरी : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 18 वर्षीय जैसी वैन रूटस्लार नाम की युवती ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 9 लोगों की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, जैसी ने दो बंदूकों के साथ पहले अपने घर में ही अपनी मां और 11 वर्षीय सौतेले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती स्कूल पहुंची, जहां उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक शिक्षिका और 12 से 17 वर्ष आयु के पांच विद्यार्थियों की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर लड़की ने खुद को भी गोली मार ली।

कुल 9 मौतें, घायलों की हालत स्थिर

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस भीषण घटना में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे कनाडा को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री ने अपना यूरोप दौरा रद्द कर दिया है। कनाडाई संसद में मृतकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

हमले के कारणों की जांच जारी

सुपरडेंट डायन मैकडॉनल्ड ने बताया कि पुलिस इस सामूहिक हत्याकांड के वास्तविक कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी देखें : US–Canada : नए अंतरराष्ट्रीय पुल के उद्घाटन पर ट्रंप की रोक की धमकी