वाशिंगटन, 12 फरवरी : वॉशिंगटन में आयोजित ‘चैंपियन ऑफ कोल’ कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ हुए नए व्यापार समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस डील के तहत अमेरिका से भारत को कोयले के निर्यात में भारी बढ़ोतरी की जाएगी।
अमेरिकी कोयले को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कोयला दुनिया में सबसे बेहतर गुणवत्ता का है और अब भारत जैसे बड़े बाजार भी इसका व्यापक उपयोग करेंगे। उन्होंने इसे अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। समझौते के फ्रेमवर्क के अनुसार भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान, कीमती धातुएं और तकनीकी उपकरण खरीदने की तैयारी में है। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग का बड़ा कदम माना जा रहा है।
आयात शुल्क में राहत
अंतरिम समझौते के तहत भारत अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों पर लगने वाले आयात शुल्क (टैरिफ) को समाप्त करेगा या काफी हद तक कम करेगा। संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह कदम पारस्परिक लाभकारी व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फरवरी 2025 में शुरू हुई वार्ता अब इस बड़े समझौते तक पहुंची है। अमेरिकी प्रशासन इसे अमेरिकी कामगारों और कारोबारों के लिए बड़ी जीत के रूप में देख रहा है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से संबंधित एजेंसियां इस आर्थिक गतिविधि के व्यापक प्रभावों पर नजर बनाए हुए हैं।
कैनेडा में लडक़ी ने मां, भाई सहित 6 विद्यार्थियों को मारी गोली

More Stories
सुरक्षा कारणों से अली खामेनेई की अंतिम संस्कार में मुजतबा खामेनेई नहीं होंगे शामिल
लाहौर में निर्माणाधीन इमारत में चल रहे स्कूल की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत, 20 घायल
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर