नई दिल्ली, 22 फरवरी : पाकिस्तान ने बीती आधी रात एक बड़े सैन्य अभियान के तहत अफगानिस्तान में स्थित आतंकियों के कम से कम सात ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में हुए आत्मघाती हमले के जवाब में की गई।
हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल सहित दो जवान शहीद
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को हुए हमले में पाकिस्तानी सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सेना ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई। पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने दावा किया है कि इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हालिया हमलों की साजिश अफगानिस्तान में बैठे Tehrik-i-Taliban Pakistan (टीटीपी) और Islamic State – Khorasan Province (आईएसकेपी) के आकाओं ने रची थी। मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में उनके पास ठोस सबूत मौजूद हैं।
पहले भी हो चुका है सीमा पर टकराव
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर सशस्त्र झड़पें हुई थीं, जिनमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। ताजा हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। पाकिस्तान ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से इस कार्रवाई पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी देखें : सिर्फ उम्र ही नहीं, जन्म स्थान और लिंग भी तय करते हैं आपकी इम्यूनिटी

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार