प्रयागराज, 22 फरवरी : प्रयागराज से एक गंभीर मामला सामने आया है। विशेष न्यायाधीश (POCSO) विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी पुलिस को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और शीघ्र पूरी की जाए। याचिका में आरोप लगाया गया है कि माघ मेले के दौरान नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। इस मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुदानंद समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।
अदालत में पीड़ितों के बयान दर्ज
बताया गया कि पीड़ित बच्चों को अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए गए। इससे पहले अदालत ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जांच के दौरान पीड़ितों की पहचान और सम्मान की रक्षा से संबंधित सभी कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाए।
पिछले महीने दायर की गई थी याचिका
यह याचिका पिछले महीने शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा अदालत में दायर की गई थी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। फिलहाल पुलिस को अदालत के आदेश के अनुसार मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू करनी है।
यह भी देखें : अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, सात आतंकी कैंप तबाह

More Stories
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय
तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, जूनियर कॉलेजों में शुरू होगी मिड-डे मील योजना
सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई