फरीदकोट, 5 मार्च : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत पंजाब पुलिस की फरीदकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2.064 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई डॉ. प्रग्या जैन (एसएसपी फरीदकोट) के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई सुखपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे।
शक के आधार पर पकड़ा गया तस्कर
पुलिस टीम जब गांव चंदबाजा के पुल के पास सर्विस रोड पर पहुंची तो वहां एक युवक किट बैग के साथ खड़ा मिला। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया।
डीएसपी तरलोचन सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके बैग से 2 पैकेट हेरोइन और 20,000 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। पैकेटों में क्रमशः 1 किलो 58 ग्राम और 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन पाई गई।
अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ मान के रूप में हुई है, जो अमृतसर के प्रीत नगर का निवासी है। पुलिस ने हेरोइन के साथ आरोपी का मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बरामद हेरोइन आगे सप्लाई की जानी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत 7 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि यह हेरोइन सरहद पार से तस्करी कर लाई गई हो सकती है।
यह भी देखें : 6 मार्च को बठिंडा में बीकेयू (एकता उगराहां) की रोष रैली का रास्ता साफ

More Stories
6 मार्च को बठिंडा में बीकेयू (एकता उगराहां) की रोष रैली का रास्ता साफ
बच्चों के मोबाइल उपयोग को सीमित करें: स्पीकर संधवां
पंजाब की सियासत में हलचल: अकाली दल ने 21 प्रवक्ताओं की नई टीम घोषित