चंडीगढ़, 6 मार्च : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के विधानसभा पहुंचने पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब पुलिस की ओर से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने के लिए पंजाब विधानसभा पहुंचे थे।
स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट की। राज्यपाल ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, बहुजन समाज पार्टी के नछत्तर पाल, शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह ईयाली और भाजपा के जंगी लाल महाजन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

More Stories
Punjab SIR: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू
अमृतसर में मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान, बोले- 2027 में पंजाब में BJP बनेगी सरकार
मोगा पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार