नई दिल्ली, 6 मार्च : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों का असर अब आम आदमी की जेब पर भी पड़ने लगा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अनुसार दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर 913 रुपये हो गई है। नई कीमतें आज 7 मार्च से लागू हो गई हैं।
बड़े शहरों में भी बढ़ीं कीमतें
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में भी स्थानीय टैक्स के हिसाब से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को राहत देते हुए 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी।
कमर्शियल सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी
होटलों और रेस्टोरेंटों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1,883 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि इस महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इस साल अब तक इसकी कीमत में कुल 302.50 रुपये का इजाफा हो चुका है।
उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में रसोई गैस की दरें पड़ोसी देशों के मुकाबले अभी भी काफी कम हैं।
यह भी देखें : नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, रैपर बालेन्द्र शाह प्रधानमंत्री बनने के करीब

More Stories
नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, रैपर बालेन्द्र शाह प्रधानमंत्री बनने के करीब
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, सरकार और कंपनियों ने किया खंडन
भारत में रसोई गैस की एमरजेंसी लागू, केंद्र का प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश