नई दिल्ली, 9 मार्च : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अस्थिर हालात के कारण भारतीय एयरलाइंस को रविवार को अपनी 279 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है या उस पर पाबंदियां लगा दी हैं, जिसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों में बने हालात के कारण कई अंतरराष्ट्रीय रूट प्रभावित हुए हैं। इसके चलते यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी
दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अकेले मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 66 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के संचालकों ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है।
एयर इंडिया का बड़ा फैसला
उड़ानें रद्द होने से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया 10 मार्च से 18 मार्च के बीच नौ अंतरराष्ट्रीय रूटों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
यह भी देखें : ईरान पर हमले के बाद बढ़ी वैश्विक चिंता, अमेरिका ने ईरानी कुर्दों से साधा संपर्क

More Stories
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका
आज से शुरू हुआ नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण, MCC ने किया ऐलान
झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, केरल में गईं 25 जानें