चंडीगढ़, 10 मार्च : पंजाब के भारतीय वन सेवा अधिकारियों की जनरल बॉडी मीटिंग में बसंता राजकुमार को सर्वसम्मति से आईएफएस एसोसिएशन, पंजाब चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया है। उल्लेखनीय है कि बसंता राजकुमार पंजाब के सबसे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों में से एक हैं। वह वर्तमान में पंजाब के मुख्य वन्यजीव वार्डन के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही पंजाब राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
कार्यकारी सदस्यों का भी चयन
आईएफएस एसोसिएशन पंजाब के अन्य चुने गए कार्यकारी सदस्यों में एस.पी. आनंद, एस.के. सागर, धर्मवीर दैरू, अमनीत सिंह, हरप्रीत कौर और हरभजन सिंह शामिल हैं। बैठक में अधिकारियों ने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और विभागीय हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
यह भी देखें : ताकि बच्चे विदेशों में न जाएं इसलिए अध्यापकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे : मुख्यमंत्री

More Stories
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा