लुधियाना/चंडीगढ़, 10 मार्च : भाजपा के पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं के पोते और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोसाईं शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमित गोसाईं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया। इस संबंध में सुखबीर बादल ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर अमित गोसाईं के पार्टी में शामिल होने की फोटो भी साझा की।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका
विधानसभा चुनावों से पहले अमित गोसाईं का भाजपा छोड़कर अकाली दल में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमित गोसाईं लुधियाना के सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। अमित गोसाईं के दादा स्वर्गीय सतपाल गोसाईं इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और बाद में मंत्री भी रहे। इस इलाके में गोसाईं परिवार की अच्छी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है।
सूत्रों के अनुसार, अमित गोसाईं आगामी विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकते हैं।
यह भी देखें : 2027 में फिर बनेगी ‘आप’ सरकार : भगवंत मान

More Stories
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
मुख्यमंत्री सेहत योजना से 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का मिला कैशलेस उपचार
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल – हरपाल सिंह चीमा