March 16, 2026

राज्यसभा चुनाव: सम्राट चौधरी बोले – हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे

राज्यसभा चुनाव: सम्राट चौधरी बोले...

पटना, 16 मार्च : देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया सोमवार को अंतिम चरण में पहुंच गई। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि बाकी 11 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन सीटों में बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं।
मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे परिणाम घोषित होने की संभावना है।

वोट डालने के बाद सम्राट चौधरी का दावा

वोट डालने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के पास पर्याप्त समर्थन है और नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। बिहार में 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां नीतीश कुमार (JDU), रामनाथ ठाकुर (JDU), नितिन नवीन (BJP) और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

पांचवीं सीट पर कड़ी टक्कर

पांचवीं सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन राज्यों में भी मतदान के बाद नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी देखें : हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट