चंडीगढ़, 17 मार्च: पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 55वें दिन राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 363 ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 172 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए।
अब तक इस मुहिम के तहत कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,894 तक पहुंच चुकी है।
77 पर एहतियाती कार्रवाई, 72 को पूछताछ के बाद छोड़ा
पुलिस ने 77 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, जबकि 72 लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। इसके अलावा 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला पुलिस की टीमें मिलकर राज्यभर में लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।
हेल्पलाइन पर दें गुप्त जानकारी
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा करें, जिससे अपराधियों पर कार्रवाई और तेज की जा सके। इसी दौरान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 380वें दिन भी कार्रवाई जारी रही। 91 नशा तस्कर गिरफ्तार, 706 ग्राम हेरोइन बरामद, 364 नशीली गोलियां/कैप्सूल जब्त, 1.37 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद, अब तक इस अभियान में 53,853 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
21 लोगों को नशा छुड़ाने के लिए किया प्रेरित
पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत 21 लोगों को इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया, ताकि उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि राज्य को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
यह भी देखें : AAP सरकार के 4 साल पूरे, सभी वादे पूरे किए: कुलतार सिंह संधवां

More Stories
AAP सरकार के 4 साल पूरे, सभी वादे पूरे किए: कुलतार सिंह संधवां
स्पीकर द्वारा पंजाब विधानसभा हॉल में विधायकों की तस्वीरों का उद्घाटन
खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया वार्षिक खेल दिवस