कराची, 19 मार्च : Karachi में बुधवार रात आई भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा हादसा कोरंगी इलाके में हुआ, जहां एक टेलीफोन एक्सचेंज की छत और दीवार गिरने से वहां चाय पी रहे 12 लोग मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।
बचाव र्य जारी, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पुलिस के अनुसार, राहत और बचाव टीमें अभी भी मलबा हटाने में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। शहर के निचले इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। कई जगह पेड़ और साइन बोर्ड गिरने से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कराची के मेयर Murtaza Wahab ने लोगों को घरों में रहने और बेवजह यात्रा से बचने की अपील की है।
बिजली सप्लाई ठप, कई इलाके अंधेरे में
बारिश के कारण शहर के दर्जनों बिजली फीडर ट्रिप कर गए, जिससे कराची का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। कराची के अलावा Hyderabad, Jamshoro और Dadu समेत सिंध के अन्य जिलों में भी अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
यह भी देखें : इज़राइली हमले में इंटेलिजेंस मंत्री ढेर, मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर

More Stories
इज़राइली हमले में इंटेलिजेंस मंत्री ढेर, मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर
ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला, वैश्विक ऊर्जा बाजार हिला
ट्रंप पर पाबंदी लगाएगी विश्व डोपिंग विरोधी एजेंसी!