अबोहर, 21 मार्च : पंजाब के अबोहर शहर में कई होटलों में निहंग सिंहों द्वारा कथित छापेमारी का मामला सामने आया है। घटना के बाद होटल संचालकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि पुलिस ने कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। होटल संचालकों का आरोप है कि निहंग सिंह उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
वायरल वीडियो से मामला गरमाया
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ निहंग सिंह एक होटल में दाखिल होकर एंट्री रजिस्टर की जांच करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निहंग सिंह यह कहते हुए भी सुने जा रहे हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटलों में गलत गतिविधियां हो रही हैं, इसलिए वे जांच के लिए पहुंचे थे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। थाना अबोहर के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निहंग सिंह होटल में किस मकसद से पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह मामला आरोप और दावों के बीच उलझा हुआ है, जिस पर पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
यह भी देखें : हरियाणा में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: ₹1.89 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

More Stories
खेतीबाड़ी में अब ए.आई. का उपयोग करना बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री भगवंत मान
सरकार से सवाल पूछने वाले विद्यार्थी को हिरासत में लेने पर बाजवा ने उठाए सवाल
पंजाब सरकार गन्ने की बकाया राशि जल्द जारी करे : किसान संघर्ष कमेटी