अमृतसर, 21 मार्च : पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर जिले के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आज आत्महत्या कर ली। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना ने पूरे जिले में शोक और चिंता पैदा कर दी है। घटना से पहले गगनदीप सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में उन्होंने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर आरोप लगाया कि उन्हें टेंडर अपने पक्ष में खुलवाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ माकट भी करवाई गई थी।
सांसद और पूर्व मंत्री पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया अस्पताल पहुंचे। श्री औजला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। सांसद औजला ने इस मामले में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के चुप रहने वाले उच्च अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्हें मैनेजर पर दबाव और मंत्री द्वारा की जा रही धमकियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस और प्रशासन को चेतावनी
सांसद औजला ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वह संबंधित पुलिस अधिकारियों के कार्यालय या घर के बाहर धरना देंगे। गगनदीप सिंह रंधावा के तीन छोटे बच्चे हैं। सांसद और नेताओं ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
यह भी देखें : पंजाब में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

More Stories
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया