रूपनगर, 23 मार्च : Himachal Pradesh सरकार द्वारा 1 अप्रैल से एंट्री टैक्स बढ़ाने के फैसले के बाद सीमावर्ती इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है। इसका असर Punjab और हिमाचल के बीच आने-जाने वाले लोगों पर पड़ने की आशंका है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने ऐलान किया कि राज्य सरकार भी हिमाचल में रजिस्टर्ड कमर्शियल वाहनों पर एंट्री टैक्स लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों पर बोझ डाले बिना यह कदम उठाया जाएगा।
नेशनल हाईवे पर टैक्स को बताया गैरकानूनी
हरजोत बैंस ने कहा कि नेशनल हाईवे पर टैक्स लगाना पूरी तरह गैरकानूनी है क्योंकि ये सड़कें National Highways Authority of India (NHAI) के अधीन आती हैं। इस मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। हिमाचल के ऊना से भाजपा विधायक Satpal Satti ने भी अपनी ही सरकार के इस फैसले का विरोध किया है, जिससे यह मामला और राजनीतिक रूप से गरमाता जा रहा है।
1 अप्रैल से चक्का जाम की चेतावनी
इस फैसले के खिलाफ स्थानीय संगठनों और दोनों राज्यों के लोगों ने 1 अप्रैल से इंटर-स्टेट बॉर्डर पर चक्का जाम करने की योजना बनाई है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के काम के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वालों के लिए यह टैक्स बड़ी परेशानी बन जाएगा। सीमा क्षेत्रों के निवासियों का कहना है कि इस तरह के टैक्स से व्यापार और रोजाना आवाजाही प्रभावित होगी, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
यह भी देखें : हरियाणा DGP और पत्नी को पाकिस्तानी साइबर अपराधियों का निशाना

More Stories
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया