वाशिंगटन, 30 मार्च : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए उसके प्रमुख तेल टर्मिनल खार्ग आइलैंड पर कब्जे की संभावना जताई है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास कई विकल्प हैं और वह आसानी से इस रणनीतिक द्वीप को अपने नियंत्रण में ले सकता है। ट्रंप ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को कमतर बताते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो अमेरिकी सेना वहां लंबे समय तक तैनात रह सकती है। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान
दूसरी ओर, ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सेना ने उसकी जमीन पर कदम रखा, तो वह खाड़ी के अरब देशों पर जमीनी हमले और नए सिरे से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। इस दौरान ट्रंप ने मोहम्मद बाघेर कालीबाफ की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ से तेल टैंकरों के गुजरने की अनुमति उन्हीं की ओर से दी गई है।
उन्होंने बताया कि पहले 10 पाकिस्तानी झंडे वाले टैंकरों को गुजरने दिया गया था, जिनकी संख्या अब बढ़कर 20 हो गई है। ट्रंप ने इसे “एक तरह का तोहफा” बताते हुए कहा कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
बढ़ सकता है क्षेत्रीय तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है, खासकर तब जब खार्ग आइलैंड और होरमुज़ जलडमरूमध्य जैसे इलाके वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।
यह भी देखें : आस्ट्रेलिया में लाल रंग का हुआ आसमान, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

More Stories
आस्ट्रेलिया में लाल रंग का हुआ आसमान, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उमड़ा लाखों लोगों का हुजूम
अमेरिका के 3500 मरीन कमांडो ईरान में जमीनी हमले के लिए तैयार