नई दिल्ली, 3 अप्रैल : Sunrisers Hyderabad ने Kolkata Knight Riders को 65 रन से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर Abhishek Sharma विवादों में घिर गए। Board of Control for Cricket in India ने Abhishek Sharma को आईपीएल 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
खिलाड़ी ने मानी गलती
बीसीसीआई के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने मैच के दौरान अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन है। Abhishek Sharma ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई। विवाद से पहले अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे।
उनकी इस पारी ने Sunrisers Hyderabad की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनुशासनहीन व्यवहार खिलाड़ियों के लिए भारी पड़ सकता है। बीसीसीआई का यह कदम खिलाड़ियों को आचार संहिता का पालन करने का संदेश देता है।

More Stories
IPL 2026: रविंद्र जडेजा का धमाकेदार प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हैदराबाद के फैंस के लिए खुशखबरी
आई.पी.एल. 2026 के संबंध में विराट कोहली से चर्चा करेंगे टीम के नए मालिक