तहरान, 3 अप्रैल : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी हैं और फिलहाल कोई भी देश सीजफायर के लिए तैयार नजर नहीं आ रहा। इस बीच मोहम्मद जवाद जरीफ ने ईरानी नेतृत्व को अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप से हालात नहीं संभल रहे, तो ईरान को खुद पहल करते हुए जंग रोक देनी चाहिए।
जरीफ ने सुझाव दिया कि ईरान को खुद को विजेता घोषित करते हुए सीजफायर का ऐलान कर देना चाहिए। उनका मानना है कि यह कदम आगे के टकराव को रोकने में मददगार साबित हो सकता है और क्षेत्र में स्थिरता ला सकता है।
ट्रंप की नीतियों पर नाराजगी भी जताई
अमेरिका स्थित Foreign Affairs में प्रकाशित लेख में जरीफ ने इस रणनीति को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह न केवल मौजूदा संघर्ष को समाप्त कर सकती है, बल्कि मिडिल ईस्ट में शांति की दिशा में भी बड़ा कदम हो सकती है। जरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि एक ईरानी होने के नाते वह ट्रंप की “लापरवाह आक्रामकता” और अपमानजनक बयानों से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी सेना और देश के लोगों पर गर्व भी जताया।
“राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हो जंग का अंत”
जरीफ ने कहा कि युद्ध का अंत ऐसी शर्तों पर होना चाहिए जो ईरान के राष्ट्रीय हितों के अनुकूल हों। उन्होंने स्वीकार किया कि इस शांति योजना को सार्वजनिक करने को लेकर वह असमंजस में थे, लेकिन उन्हें विश्वास है कि यही रास्ता बेहतर समाधान दे सकता है।
यह भी देखें : ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पैम बॉंडी को पद से हटाया, टॉड ब्लांश को जिम्मेदारी

More Stories
ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पैम बॉंडी को पद से हटाया, टॉड ब्लांश को जिम्मेदारी
अमरीका के रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की तैयारी
खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 5 लोगों की मौत