नई दिल्ली, 5 अप्रैल : Air India समूह ने रविवार को पश्चिम एशिया के लिए अपनी उड़ान सेवाओं में आंशिक कटौती करते हुए कुल 32 निर्धारित (Scheduled) और गैर-निर्धारित (Non-scheduled) उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है। एयरलाइन के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के लिए पहले की तुलना में कम एड-हॉक सेवाएं दी जाएंगी। इनमें से 12 उड़ानें दुबई, अबू धाबी और शारजाह के लिए संचालित होंगी। हालांकि, रस अल खैमा और अल ऐन के लिए फिलहाल कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी।
भारतीय शहरों से कनेक्टिविटी बरकरार
दिल्ली, कोच्चि, अमृतसर और कन्नूर जैसे भारतीय शहरों से उड़ानों का संपर्क जारी रहेगा। मस्कट (ओमान) और जेद्दा व रियाद (सऊदी अरब) के लिए कुछ उड़ानें जारी रहेंगी।
वहीं सलालाह और दमाम के लिए सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने बहरीन, दोहा, कुवैत और तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान सेवाएं पूरी तरह से स्थगित कर दी हैं। जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट री-बुक कराने या पूरा रिफंड लेने की सुविधा दी जा रही है।
लंबी दूरी की उड़ानें सामान्य
एयरलाइन प्रबंधन के अनुसार, उत्तर अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबी दूरी की उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। दूसरी ओर, IndiGo ने भी स्पष्ट किया है कि वह मौजूदा स्थिति का आकलन करते हुए मध्य पूर्व के लिए केवल चुनिंदा उड़ानें ही संचालित कर रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें और उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से एयरलाइन से संपर्क में रहें।
यह भी देखें : प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, फैंस ने पूछे तीखे सवाल

More Stories
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में औद्योगिक संकट, 5600 फैक्ट्रियां बंदी के कगार पर
प्रधानमंत्री मोदी रास मेला मैदान से करेंगे बंगाल चुनाव प्रचार की शुरुआत
कांग्रेस ने अमेरिका के साथ मिल कर केरल सरकार गिराने की कोशिश की : निशिकांत दूबे