वैनकूवर, 6 अप्रैल : बसंत ऋतु के आगमन के साथ कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के खूबसूरत पहाड़ों की गोद में रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूल खिलने लगे हैं। इन फूलों की बहार ने पूरे क्षेत्र को आकर्षक बना दिया है और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह समय बेहद खास हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध हैरिसन ट्यूलिप फेस्टिवल 10 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष यह फेस्टिवल अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिससे इसकी खासियत और भी बढ़ गई है।
अगासिज़ और चिलिवैक में होगा आयोजन
यह भव्य आयोजन अगासिज़ और चिलिवैक क्षेत्रों में किया जाएगा। फेस्टिवल में शामिल होने के इच्छुक लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। हर वर्ष इस ट्यूलिप फेस्टिवल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विशाल खेतों में खिले ट्यूलिप फूलों के मनोहारी दृश्य सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
यह फेस्टिवल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभकारी साबित होता है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन से व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

More Stories
अमेरिका में यूपीएस मालवाहक विमान दुर्घटना का भयावह CCTV वीडियो जारी, 15 लोगों की मौत
अडानी को अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत, DOJ ने आपराधिक आरोप वापस लिए
Oil Crisis: अमेरिकी वित्त विभाग ने रूसी तेल पर 30 दिन की राहत दी