नई दिल्ली, 6 अप्रैल : दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चूक सामने आई है। एक वाहन ने कथित तौर पर विधानसभा परिसर के बाहर लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर लिया, जिससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही यूपी नंबर की कार ने गेट नंबर-2 को तोड़कर विधानसभा परिसर में जबरन प्रवेश किया। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
स्पीकर की कार पर स्याही फेंकने का आरोप
बताया जा रहा है कि वाहन चालक विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद वह वापस लौट गया, लेकिन जाने से पहले पोर्च के पास एक फूलों का गुलदस्ता रख गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान विधानसभा स्पीकर की कार पर स्याही फेंकने की भी घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस पूरी घटना ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसे एक संभावित “सुरक्षा उल्लंघन” के तौर पर देखा जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि यह घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को मिली बम धमकियों के तुरंत बाद हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी देखें : अमेरिका, ईरान जंग रुकवाने में विश्व के तीन बड़े नेताओं से उम्मीद : जेफ्री साकस

More Stories
सातानकुलम कस्टोडियल किलिंग केस में बड़ा फैसला
‘चुनाव से पहले एक और पहलगाम?’ ममता बनर्जी का बड़ा बयान
अमेरिका, ईरान जंग रुकवाने में विश्व के तीन बड़े नेताओं से उम्मीद : जेफ्री साकस