September 30, 2026

दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार

Swaroop Nagar rape case

दिल्ली, 18 सितंबर 2026: बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से दो चाकू वारदात के समय पहने गए कपड़े और टेंपो बरामद किया है। शुरुआत में शव की पहचान महिला के तौर पर हुई थी लेकिन बाद में पहचान होने पर पता चला कि मृतका नाबालिग थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश वरन के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना के आसपास एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी।

पुलिस के अनुसार अंधेरा होने के कारण उसका नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। फिर पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़कर टेंपो के रूट का पता लगाया। 15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कॉलोनी में खड़ा मिला। चालक की पहचान कर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया।

ये भी देखें: कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का घेराव, लगे ‘चोर चोर’ और ‘जय श्री राम’ के नारे