April 6, 2026

ईरान को लेकर बयान पर अमेरिका में घिरे ट्रंप, नेताओं ने की कड़ी आलोचना

ईरान को लेकर बयान पर अमेरिका में घिरे ट्रंप...

न्यूयॉर्क, 6 अप्रैल: Donald Trump के खिलाफ अमेरिका में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान को लेकर उनकी तीखी बयानबाज़ी और कथित अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद देश के भीतर ही उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Iran के साथ Strait of Hormuz खोलने को लेकर चल रही तनातनी के बीच ट्रंप ने सख्त बयान दिए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान यह समुद्री मार्ग नहीं खोलता, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान कथित तौर पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल ने विवाद को और बढ़ा दिया।

अमेरिकी नेताओं ने जताई नाराजगी

रिपब्लिकन नेता Marjorie Taylor Greene और डेमोक्रेट सीनेटर Bernie Sanders समेत कई नेताओं ने ट्रंप की भाषा और विदेश नीति की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस तरह की शब्दावली एक लोकतांत्रिक देश के नेता को शोभा नहीं देती।

दुनियाभर में भी हो रही आलोचना

ट्रंप के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी आलोचना हो रही है। विशेषज्ञों और आम लोगों का मानना है कि इस तरह की भाषा से कूटनीतिक संबंध और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान ने भी तीखा जवाब दिया। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि जो देश दूसरों को “पाषाण युग” में धकेलने की बात करता है, वह खुद ही उस स्थिति में पहुंच चुका है।

ईरान के सेंट्रल कमांड से जुड़े Abdolahi Alyabadi ने कहा कि ट्रंप की धमकियां उनकी निराशा और हताशा को दर्शाती हैं। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना और “बेवकूफी भरा” व्यवहार बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमेरिका में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयान भविष्य में अमेरिका-ईरान संबंधों पर गहरा असर डाल सकते हैं।

यह भी देखें : ट्रंप की तमाम धमिकयों के बाद ईरान का दो टूक जवाब नहीं खाेलेंगे होर्मुज स्ट्रेट